फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against four people including former MLA Gazala Lari and his son

Deoria News: पूर्व विधायक गजाला लारी और उनके बेटे पर केस दर्ज, जबरन जमीन का बैनामा करने का लगा है आरोप

Tue, 10 Jan 2023 04:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सलेमपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी सलेमपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Jan 2023 04:31 PM IST
सार

कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पूर्व विधायक गजाला लारी उनके बेटे मंजर लारी समेत अजय प्रताप सिंह व संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
Case filed against four people including former MLA Gazala Lari and his son
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सपा की पूर्व विधायक फसीहा गजाला लारी और उनके बेटे मंजर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पूर्व विधायक के सह पर उनके बेटे ने रजिस्ट्री ऑफिस लेजाकर उद्योग वाली जमीन को अपने नाम से बैनामा करा ली। साथ ही ट्रैक्टर व कार आदि हड़प लिया।

विज्ञापन


पूर्व विधायक पर  आरोप  है कि लार थाना क्षेत्र के फतेहनगर निवासी ईंट उद्योग चलाने वाले पूर्व विधायक के चालक मंसूर आलम ने 12 अप्रैल 2022 को पूर्व विधायक, उनके पुत्र सहित दो अन्य लोगों पर बंदूक के बल पर और मारपीटकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। मंसूर ने इसकी शिकायत सलेमपुर पुलिस और एसपी से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इसके बाद मंसूर ने पिछले साल 30 अगस्त को कोर्ट में वाद दाखिल किया। उसने न्यायालय को बताया कि 1200 रुपये प्रतिमाह पर वह पूर्व विधायक की गाड़ी चलाते थे। हर महीने मिलने वाला रुपये अलग से जमा कर दूंगी। कुछ दिनों बाद मंसूर ने घर का खर्च न चल पाने के कारण सीमेंटेड ईंट उद्योग लगाने की इच्छा गजाला लारी से जाहिर की। तब पूर्व विधायक ने अपने परिचित अजय कुमार सिंह से उनकी जमीन सीमेंटेड ईंट उद्योग के लिए मंसूर को दिलवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली और कार खरीदी और व्यवसाय को आगे बढ़ाया। व्यवसाय में अधिक समय देने के कारण पूर्व विधायक उनसे नाराज हो गईं। अजय से कहकर मंसूर से जमीन खाली करवा ली। इसके बाद मंसूर ने दूसरी जमीन पत्नी के नाम से खरीदी। फिर मंसूर ने पूर्व विधायक से अपना हिसाब करने के लिए कहा।

इस पर 12 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजे पूर्व विधायक के कहने पर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी अजय प्रताप सिंह, संदीप सिंह व उनका बेटा मंजर तीन-चार अन्य बदमाशों को लेकर ईंट उद्योग पर आए और उन्हें मारापीटा। पूर्व विधायक के बेटे ने मंसूर की पत्नी शाहजहां खातून को बंदूक के दम पर रजिस्ट्री ऑफिस ले जाकर उद्योग वाली जमीन अपने नाम लिखवा ली।

मामला को गंभीरता से लेते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट-सिविल जज सीनियर डिवीजन ने शनिवार को  पूर्व विधायक उनके बेटे समेत चार लोगों पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात पूर्व विधायक गजाला लारी, उनके बेटे मंजर लारी समेत कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी अजय प्रताप सिंह, संदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकमदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पूर्व विधायक गजाला लारी उनके बेटे मंजर लारी समेत अजय प्रताप सिंह व संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed