फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against four including Pradhan's husband

Deoria News: कोर्ट के आदेश पर प्रधान पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Mar 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four including Pradhan's husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचनपुर। चुनावी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर तरकुलवा पुलिस प्रधान पति समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी अभिषेक पुत्र रामविलास ने कोर्ट में वाद दायर कर चुनावी रंजिश में चार माह पूर्व गांव के प्रधान पति समेत चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि उसकी तहरीर पर तरकुलवा पुलिस ने जब मुकदमा दर्ज नहीं किया तब उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने हरैया गांव के प्रधान पति राकेश, सनी, आशीष व रामअवतार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रधान के पति समेत चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed