{"_id":"678ea5ccda3461398b0bf8c7","slug":"case-filed-against-five-persons-including-lekhpal-on-courts-order-deoria-news-c-208-1-deo1004-145262-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कोर्ट के आदेश पर लेखपाल सहित पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कोर्ट के आदेश पर लेखपाल सहित पांच पर केस
Tue, 21 Jan 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। डोमडीह गांव में सार्वजनिक रास्ते पर हुए अतिक्रमण के विरुद्ध मुनरपति की याचिका पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने लखना उर्फ डोमडीह के हल्का लेखपाल सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
भाटपाररानी थानाक्षेत्र के लखना उर्फ डोमडीह गांव की मुनरपति उर्फ मनोर पति ने गांव के चक मार्ग पर कुछ लोगों की तरफ से अवैध अतिक्रमण कर सार्वजनिक रास्ता बाधित किए जाने को लेकर भाटपाररानी थाना से लेकर एसपी तक से शिकायत की। समाधान नहीं होने पर स्थानीय तहसीलदार से भी मामले की फरियाद की। इसके अलावा तहसील दिवस में भी शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की। 18 जनवरी, 2020 को राजस्वकर्मियों ने मौके पर जाकर मामले का पैमाईश कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। पैमाईश में अतिक्रमण की शिकायत सही पाए जाने के बाद भी मामले का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद मुनरपति ने विवश होकर न्यायालय में एक वाद दाखिल कर निवारण कराए जाने की मांग की।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव के प्रेम कुमारी, पवन, अनूप, सत्तन व हल्का लेखपाल राजेश यादव सहित पांच पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इस बात की जानकारी होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। थाना अध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना रही जा रही है।