फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against 21 people including director

Deoria News: मैरिज हाल में तोड़फोड़ के मामले में संचालक समेत 21 लोगों पर केस दर्ज

Wed, 29 Mar 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Wed, 29 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 21 people including director
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विवादित भूमि की पैमाइश करने गई राजस्व व पुलिस विभाग की टीम के सामने पांच दिन पूर्व एक मैरिज हाल में तोड़फोड़ और मारपीट हुई थी। जिसमें पहले कोतवाली पुलिस ने मैरिज हाल संचालक की तहरीर पर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद दूसरे पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात मैरिज हाल संचालक समेत 21 लोगों के खिलाफ उसी धारा में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव निवासी अनीता देवी पत्नी इन्द्रदेव गुप्ता सलेमपुर-नवलपुर मुख्य मार्ग पर औरंगाबाद गांव के पास एक जमीन का बैनामा कराई हैं। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी जमीन की पैमाइश 23 मार्च को होनी थी तो हम पति तथा कई औरतों के साथ मैं मौके पर गए थे। हम मकान के अंदर औरतों के साथ बैठे थे।
विज्ञापन


मौके पर हलका लेखपाल, कानूनगो तथा सलेमपुर पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश हो रही थी। लेखपाल द्वारा पैमाइश सही तरीके से की जा रही थी। इसी बीच अजय कुमार विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा, मुसाफिर, मनीष विश्वकर्मा, विक्की निवासी औरंगाबाद व आनंद विश्वकर्मा, रिंकू विश्वकर्मा, पिंटू विश्वकर्मा व 12 नाम पता अज्ञात एकाएक हाथों में लाठी डंडा और रॉड लेकर आए और हमारे कमरे में घुसकर मारपीट करने लगे तथा हमारे साथ अभद्रता की और हमारे द्वारा लगाए गए टिन शेड तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर पर पति बचाने आए तो उन्हें भी मारने लगे। अगल-बगल के लोग तथा पैमाइश के दौरान इकट्ठा लोगों ने हमारी जान बचाई। हमारे साथ रमेश गुप्ता को भी चोट लगी है। हमारे बहनोई की जमीन पर जबरदस्ती लोग कब्जा करना चाहते हैं।


मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात औरंगाबाद गांव निवासी अजय कुमार विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा, मुसाफिर, मनीष विश्वकर्मा, विक्की व आनंद विश्वकर्मा, रिंकू विश्वकर्मा, पिंटू विश्वकर्मा समेत 12 नाम पता अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed