फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against 15 in beating case, six arrested

Deoria News: गांव में घुसकर महिलाओं व बच्चों की पिटाई मामले में 15 पर केस दर्ज, छह गिरफ्तार

Mon, 10 Jul 2023 04:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Jul 2023 04:16 PM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप है कि पहले तो पुलिस मामले को हल्के में ली, लेकिन पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सक्रियता दिखाई और दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार कर ली। इसमें रामपुर महुआबारी के ग्राम प्रधान अफ़ज़ल व पूर्व ग्राम प्रधान आरिफ़ भी हैं।
 

विज्ञापन
Case filed against 15 in beating case, six arrested
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जिले में बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुआडीहा गांव में शनिवार शाम घुसकर 20 से 25 युवकों ने महिलाओं और बच्चों को जमकर मारापीटा। मामला दो गांव के बीच होने के कारण इसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरफोडा़ गांव से ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में एहतियात के तौर पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। एसपी संकल्प शर्मा ने भी थाने पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुआडीहा और हरफोडा गांव के युवकों में किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद हरफोडा़ गांव के करीब 20 से 25 युवक लाठी-डंडे से लैस होकर महुआडीहा गांव में पहुंचे। उस समय गांव में अधिकांश पुरुष धान की रोपाई करने खेत में गए थे। घर पर महिलाएं और बच्चे ही थे। हमलावर गांव में घुसकर जो भी महिला और बच्चे मिले उन्हें लाठी, डंडे से जमकर पीटा और फरार हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि पहले तो पुलिस मामले को हल्के में ली, लेकिन पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सक्रियता दिखाई और दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार कर ली। इसमें रामपुर महुआबारी के ग्राम प्रधान अफ़ज़ल व पूर्व ग्राम प्रधान आरिफ़ भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:गोरखपुर में बारिश से लोगों को मिली राहत, गर्मी और उमस थे परेशान

उधर रात में सूचना पाकर थाना प्रभारी के साथ मौके पर क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिए। रविवार की सुबह एसपी भी थाने पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना दो गांव के बीच होने के चलते एसपी ने हरफोड़ा में पीएसी तैनात करने का निर्देश दिया।

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मामले में मारपीट सहित 7 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों गांव में स्थिति सामान्य है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: प्रेमी से मिलने के लिए किशोरी ने घरवालों के खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, एक झटके में खुल गई पोल

गांव में घुस कर पिटाई के मामले में यह हुए गिरफ्तार
महुआडीहा गांव में घुस कर महिलाओं और बच्चों की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मलसी चौराहे से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वह चारपहिया वाहन से कहीं भागने की फिराक में थे। इसमें आरिफ उर्फ पोलन, अफजल, फैजान, आसिफ़, शौकत, नवी रसूल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed