फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against 14 people in case of assault

Deoria News: मारपीट के मामले में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Apr 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 10 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 14 people in case of assault
खेत से गेहूं लेकर जा रहे युवक से मारपीट का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। खेत से गेहूं लेकर जा रहे एक युवक की सोमवार को कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

नगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 की प्रणाली निवासी धीरज और कुंदन पुत्र जयप्रकाश प्रजापति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम लगभग 7.30 बजे वह अपने खेत से गेहूं की दौरी कराकर गेहूं लेकर साइकिल से वापस आ रहे थे, उसी दौरान औरंगाबाद के पास पीछे से उमैर ने जानबूझकर उसकी साइकिल में बाइक से टक्कर मार दी। जब इसका विरोध साथ जा रहे सागर प्रजापति ने किया तो उसने सागर पर हमला बोल दिया। इसके बाद सागर गंभीर रूप से घायल हो गए तथा वह दूर जाकर गिर गए और बेहोश हो गए। शोर किया तो आवाज सुनकर चाचा दौड़कर घटनास्थल पर आए। इसके बाद बाइक सवार चाचा से भिड़ गया। गाली देते हुए धमकाने लगा तथा फोन कर अपने पक्ष के लोगों मुजम्मिल, इस्लाम, जावेद निवासी औरंगाबाद के साथ लगभग 10 अज्ञात लोगों को बुलाकर लाठी-डंडे से पिटवा दिया। इससे पहले से अचेत सागर की स्थति बहुत खराब हो गई तथा चाचा ओमप्रकाश प्रजापति के पीठ पर इस्लाम पुत्र अजिमुल्लाह टांगी से मार दिया। इससे गर्दन के बगल में चाचा को गम्भीर चोट लग गई और गिर गए। मामला को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने औरंगाबाद गांव निवासी उमैर, मुजम्मिल, इस्लाम, जावेद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि मारपीट में घायल एक युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। तहरीर के हिसाब से मुकदमा लिखा गया है। इसमें जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed