फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case file of dowwary

Deoria News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का केस दर्ज

Fri, 13 Jan 2023 03:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2023 03:44 PM IST
सार

भटनी नगर के हतवा वार्ड निवासी नरेंद्र श्रीवास्तव ने अपनी बेटी की शादी गोरखपुर के भटवलिया बुजुर्ग (तारामंडल) निवासी पवन श्रीवास्तव से की है। पीड़ित विनीता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि तय दहेज देने के बाद वह ससुराल गई।

विज्ञापन
case file of dowwary
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दहेज के लिए विवाहिता को मारने व प्रताड़ित करने की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपी गोरखपुर जनपद के तारामंडल इलाके के रहने वाले हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भटनी नगर के हतवा वार्ड निवासी नरेंद्र श्रीवास्तव ने अपनी बेटी की शादी गोरखपुर के भटवलिया बुजुर्ग (तारामंडल) निवासी पवन श्रीवास्तव से की है। पीड़ित विनीता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि तय दहेज देने के बाद वह ससुराल गई। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले और दहेज की मांग करने लगे। इसके लिए आए दिन विवाहिता को मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


परेशान विवाहिता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी। एक दिन ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने पवन श्रीवास्तव, प्रेमलता देवी, दयाशंकर लाल, मनीष कुमार, पूजा पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने आदि का केस दर्ज किया है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed