फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case file in kidnapper

आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज

Mon, 14 Sep 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
case file in kidnapper
आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन

देवरिया। पुरवां चौराहे से एक कंपनी के कर्मचारी के अपहरण के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अपहृत और दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। केस दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
बिहार प्रांत के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के चकधार गांव निवासी पप्पू सिंह ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सीतामढ़ी जिले के बलुआ के रहने वाले शत्रुघ्न कुमार को शनिवार की देर शाम दो लोग बुलाकर ले गए और उसका अपहरण कर लिए। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। उसी रात सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम बिहार के गोपालगंज और फिर आंबेडकरनगर जिले में पहुंची।
विज्ञापन

आंबेडकरनगर जिले से शत्रुघ्न को बरामद कर लिया गया। साथ ही अपहरण के आरोपी आसिफ और अवनीश पाल भी पुलिस के हाथ लग गए। पुलिस की जांच में पता चला कि गोपालगंज जिले के रहने वाले सुरेंद्र चौरसिया पुरवां में प्राइवेट कंपनी चलाते हैं। इसमें युवाओं को रोजगार और नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए जाते हैं। आठ महीने से अधिक समय में दोनों आरोपियों ने 90 हजार रुपये दिए थे। ठगी के शक होने पर उन्होंने रुपये वापस मांगे। नहीं देने पर यह कार्य किया था। तहरीर के आधार पर सोमवार को सदर कोतवाली पुलिस ने आसिफ और अवनीश पाल के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed