फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case file

किशोरी के सहपाठी के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 25 Oct 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
case file
किशोरी के सहपाठी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा के जान देने का मामला, घर पहुंचे एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू(देवरिया)। सहपाठी की ब्लैकमेलिंग से तंग छात्रा की खुदकुशी के मामले में खुंखुदू थाने की पुलिस ने रविवार देर रात आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया। देर शाम तक पुलिस तहरीर मिलने से इन्कार कर रही थी। वहीं पीड़ित परिजन रविवार सुबह ही घटना की जानकारी देकर तहरीर देने की बात कह रहे थे।
सोमवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र और सीओ कपिलमुनि सिंह मृत छात्रा के घर खुखुंदू क्षेत्र स्थित छात्रा के गांव पहुंचे और पिता से जानकारी लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ने छात्रा के पिता को ढांढस बंधाते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस जुटी हुई है। आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी एसओ शशिनाथ गोस्वामी भी मौजूद रहे। प्रभारी एसओ ने बताया कि मृत छात्रा के पिता की तहरीर पर भलुअनी थाना क्षेत्र के हाटा खास निवासी आरोपित सहपाठी खालिद अंसारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापा मारा जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

खुखुंदू की खबर का जोड़
सीओ को सौंपी गई जांच
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र में छात्रा की आत्महत्या के मामले में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने घटनास्थल पर जाकर खुद जांच की। उन्होंने बताया कि कक्षा सातवीं से दोनों एक साथ पढ़ते थे। छात्र के फोन करने की शिकायत छात्रा के पिता ने स्कूल में की थी। कुछ दिनों तक मामला शांत रहा। एक बार विवाद हुआ था तो पुलिस ने थाने पर दोनों पक्षों को बुलाया था लेकिन कोई गया नहीं। 23 अक्तूबर की रात में पिता ने तहरीर दी थी और 24 अक्तूबर की सुबह दुुख घटना हो गई। अभी तक की जांच में कोई वीडियो सामने नहीं आया है, कुछ फोटो मिले हैं। इस मामले की जांच सीओ सलेमपुर को सौंपी गई है। आरोपित छात्र को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed