{"_id":"6716f136821ff56731025134","slug":"case-against-three-named-and-one-unknown-in-case-of-tearing-curtain-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-138171-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पर्दा फाड़ने के मामले में तीन नामजद व एक अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पर्दा फाड़ने के मामले में तीन नामजद व एक अज्ञात पर केस
Tue, 22 Oct 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में पर्दा फाड़ने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात पर जान लेवा हमला का केस दर्ज किया है। बेलवा निवासी अमित कन्नौजिया के परिवार के लोग घोठा बनाकर रहते हैं, जहां घर की महिलाओं के नहाने के लिए प्लास्टिक का पर्दा लगाया था।जिसको बगल में रह रहे परिवार के लोगों ने फाड़ दिया था। जब कन्नौजिया परिवार के लोग पर्दा फाड़ने का कारण पूछने गए तो दूसरे पक्ष के लोग गोलबंद होकर धारदार हथियार से हमला कर दिए। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज मेडिकल काॅलेज देवरिया हुआ। पुलिस ने अमित कन्नौजिया की तहरीर पर बेलवा गांव निवासी शाहरुख, सादाम, छांगुर व एक अज्ञात पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है।