फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case against person who threatened to kill CM Yogi

UP News: सीएम योगी की हत्या की धमकी देने पर केस, लिखा था-फतेहपुर कांड के आरोपी का घर गिरा तो लूंगा बदला

Fri, 05 Jan 2024 01:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Fri, 05 Jan 2024 01:48 PM IST
सार

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि फतेहपुर कांड में डीएम कोर्ट का फैसला आने के बाद सीएम को एक्स पर जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स लोकल का रहने वाला नहीं है। साइबर सेल टीम को दूसरे प्रांत में उसकी लोकेशन मिली है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
Case against person who threatened to kill CM Yogi
फतेहपुर कांड को लेकर एक्स पर वायरल ट्वीट

विस्तार

रुद्रपुर। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ की हत्या की धमकी देने वाले युवक पर शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एक्स पर यादव प्रेस्टिज नाम से आईडी चलाने वाले अजीत नाम के युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अजीत ने सरकारी जमीन में बने फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों का घर गिराए जाने पर सीएम की हत्या की धमकी दी थी।

विज्ञापन


रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस धमकी देने वाले की तलाश में जुटी है। एसपी संकल्प शर्मा ने आईटी सेल को अजीत के बारे में पूरी जानकारी एकत्र करने का निर्देश दिया है। आईटी सेल अजीत का ब्योरा खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र राज्य में मिली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को फ्लाइट से भेजा गया है।
विज्ञापन


एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि धमकी देने वाला शख्स लोकल का रहने वाला नहीं है। साइबर सेल टीम को दूसरे प्रांत में उसकी लोकेशन मिली है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक जनवरी को फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ डीएम कोर्ट से फैसला आने के बाद आरोपी युवक बौखला गया। उसने एक्स पर यादव प्रेस्टिज आईडी से पोस्ट किया कि अगर प्रेमचंद यादव का घर गिरा तो योगी की हत्या निश्चित होगी, चाहे मेरा पूरा जीवन व्यर्थ हो जाएं। पोस्ट वायरल होने के बाद देवरिया पुलिस हरकत में आ गई। कोतवाली प्रभारी एमके चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी पहचान के लिए आईटी सेल छानबीन कर रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

 

हाइकोर्ट के आदेश के बाद डीएम कोर्ट ने की सुनवाई, बेदखली के फैसले को सही माना
दो अक्तूबर 2023 को जमीन विवाद में लेहड़ा टोले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने सत्यप्रकाश दूबे सहित उनके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद प्रशासन ने गांव में सरकारी जमीनों की पैमाइश कराई तो हत्याकांड के आरोपियों के मकान सरकारी जमीन में बने मिले।

तहसीलदार और एसडीएम के मौजूदगी में हुई कई चक्र की पैमाइश के बाद भी आरोपियों के मकान रिर्जव लैंड में मिलने पर तहसीलदार ने बेदखली का आदेश पारित कर दिया। बेदखली के आदेश के विरोध में आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने डीएम को सभी पक्षों को सुनकर तय तिथि के अंदर फैसला देने तक बेदखली की कार्रवाई स्थगित करने का निर्देश दिया।

हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में डीएम कोर्ट में दो माह तक चली सुनवाई के बाद डीएम ने पांचों अपील खारिज कर तहसीलदार न्यायालय के आदेश को सही माना। डीएम कोर्ट के फैसले से बौखलाकर एक्स पर पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई चल रही है।

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि फतेहपुर कांड में डीएम कोर्ट का फैसला आने के बाद सीएम को एक्स पर जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स लोकल का रहने वाला नहीं है। साइबर सेल टीम को दूसरे प्रांत में उसकी लोकेशन मिली है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। आरोपी के करीब पुलिस टीम पहुंच गई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed