फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case against the accused of raping

Deoria News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी पर केस

Wed, 06 Dec 2023 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Case against the accused of raping
पथरदेवा कस्बा का मामला, इंस्टाग्राम के जरिए महिला से बढ़ाई थी नजदीकी
विज्ञापन


देवरिया। पथरदेवा के युवक पर इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आई एक महिला को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा बाजार निवासी सूरज सोनकर से बिहार की औरंगाबाद जिले की रहने वाली एक महिला से इंस्टाग्राम पर तीन साल पूर्व संपर्क हुआ। महिला ने विवाद के बाद पति का साथ छोड़ दिया है और अपनी बच्ची को लेकर अकेले रहती है। आरोप है कि युवक महिला के घर कई बार गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक महिला को पथरदेवा भी बुलाता था। इसकी जानकारी घर वालों को भी थी। अचानक युवक शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला अपनी बच्ची को लेकर युवक के घर पहुंच गई। इस दौरान युवक के घर वालों और महिला के बीच विवाद भी हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed