{"_id":"64f8c9330ee482c2ec060724","slug":"case-against-six-including-lekhpal-association-president-and-general-secretary-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-6318-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लेखपाल संघ के अध्यक्ष, महामंत्री सहित छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लेखपाल संघ के अध्यक्ष, महामंत्री सहित छह पर केस
Thu, 07 Sep 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। एंटी करप्शन टीम के कार्यों का मंगलवार को विरोध करना तहसील के लेखपालों को महंगा पड़ गया। एंटी करप्शन के निरीक्षक की तहरीर पर तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष व महामंत्री सहित छह लेखपालों तथा पांच दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्य में व्यवधान डालने सहित विभिन्न धारा में केस दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी तहरीर में एंटी करप्शन ट्रैप टीम के प्रभारी राम बहादुर पाल ने कहा है कि वह एक शिकायत के मामले में टीम के साथ भाटपाररानी तहसील के लेखपाल संतोष तिवारी को शिकायतकर्ता गणेश सिंह की शिकायत पर पकड़े। इसके बाद आरोपी के कार्यालय तहसील पहुंचे तो वहां परिसर में मौजूद लेखपाल संघ के अध्यक्ष पीतांबर सिंह, महामंत्री भोला यादव, राजेश यादव, मनीष शर्मा, हरे राम प्रसाद व 50-60 अज्ञात लोग आए और ट्रैप टीम प्रभारी व टीम के साथ अभद्रता, गाली, गलौज करते हुए कार्रवाई का विरोध किए और कार्य में अवरोध उत्पन्न किए। इसके कारण आरोपी संतोष तिवारी के कार्यालय से संबंधित धारा 24 की पत्रावली बरामद नहीं हो सकी। निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर तेज जगन्नाथ सिंह ने बताया कि एंट्री करप्शन ट्रै टीम के निरीक्षक की तहरीर पर छह नामजद लेखपालों व पांच दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।