{"_id":"6243439173e119755573cd0f","slug":"case-against-mlc-s-sp-candidate-dr-kafeel-deoria-news-gkp4315227166","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: सपा के एमएलसी उम्मीदवार डॉ. कफील पर केस, एबुलेंस चालक ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: सपा के एमएलसी उम्मीदवार डॉ. कफील पर केस, एबुलेंस चालक ने की शिकायत
Wed, 30 Mar 2022 12:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:53 PM IST
सार
चालक ने आरोप लगाया कि डॉ. कफील ने व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी डॉ. कफील पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
डॉ कफील खान (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया-कुशीनगर स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य के सपा प्रत्याशी डॉ. कफील के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई एंबुलेंस चालक की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन
108 नंबर की एंबुलेंस के चालाक प्रकाश पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 26 मार्च को महुई संग्राम गांव निवासी गीता मिश्रा पत्नी वशिष्ठ नारायण मिश्र को उन्होंने सदर अस्पताल पहुंचाया था। वहां इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। अचानक डॉ. कफील पहुंचे और और जबरन एंबुलेंस में घुस गए।
विज्ञापन
मना करने के बाद भी उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डाली। चालक ने आरोप लगाया कि डॉ. कफील ने व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी डॉ. कफील पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन