{"_id":"6aff4f0f718a6944550b54fe","slug":"liquor-seized-from-car-two-accused-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1044-197043-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार से शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार से शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 20 Nov 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
बनकटा। बिहार में शराब तस्करी के लिए ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप पुलिस ने पकड़ी है। पचरूखिया गांव के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से 516 बोतल शराब बरामद की। मौके से कार सवार दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।
एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सिवान जिले के मदारपुर निवासी अनिल राय और जानकीनगर निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने कार और शराब कब्जे में ले ली है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद