{"_id":"65a43a4f5f32b901720e4a34","slug":"case-against-five-for-occupying-nagar-panchayat-land-deoria-news-c-208-1-deo1003-17536-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नगर पंचायत की जमीन कब्जा करने वाले पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नगर पंचायत की जमीन कब्जा करने वाले पांच पर केस
Mon, 15 Jan 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
भलुअनी नगर पंचायत का मामला, कब्जा खाली कराने के बाद भी दबंगई से बो दिया था गेहूं
देवरिया। नगर पंचायत भलुअनी के वार्ड नंबर सात राजेंद्र नगर में नगर पंचायत की जमीन पर जबरन गेहूं की बोआई करने वाले पांच लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एक बार कब्जा खाली कराने के बाद दोबारा आरोपियों ने कब्जा कर लिया था।
नगर पंचायत भलुअनी के वार्ड नंबर सात राजेंद्र नगर में नगर पंचायत की जमीन पर पहले से कुछ लोगों का कब्जा था। एसडीएम के आदेश पर कुछ माह पूर्व कब्जा खाली कराया गया था। बावजूद उसके दोबारा कब्जा कर दबंगों ने गेहूं की बोआई कर दी है। मना करने के बाद नगर पंचायत कर्मचारियों से कब्जेदार उलझ गए। ईओ राजन नाथ तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने भलुअनी नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात के परसन, कौशल्या, मुन्ना, सविता, श्रवण पर केस दर्ज किया है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर गेहूं की बोआई करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।