{"_id":"62f0063ec3ea4540c80b3ba9","slug":"cardialogist-joined-in-deoria-medical-college-deoria-news-gkp446403838","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ तैनात
विज्ञापन

एक रुपये की पर्ची पर डीएम कार्डियोलाजी से कराए इलाज
देवरिया। जिले के हृदय रोगियों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज में इस रोग के इलाज की सुविधा अब एक रुपये की पर्ची पर उपलब्ध हो जाएगी। इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी। डीएम कार्डियोलाजी की तैनाती जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया है। मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है। उनकी सप्ताह में दो दिन ओपीडी होगी।
अस्पताल में हर रोज औसतन करीब बीस मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिसमें करीब पांच नए व पंद्रह पुराने हृदय रोग से संबंधित मरीज शामिल रहते हैं। इनमें सीने में दर्द, सांस फूलने, घबराहट की शिकायत वाले लोग अधिक रहते हैं। वहीं हृदय रोग के अन्य लक्षण से संबंधित मरीज भी आते हैं। उन मरीजों की जांच कराई जाती है। इसमें थोड़ी दिक्कत वाले मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाता है। गंभीर दो से तीन मरीजों को इमरजेंसी से हर रोज रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में मरीजों को गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य महानगरों में इलाज के लिए जाना पड़ता है। मरीजों की दिक्कत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए गंभीर था।
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में हृदय रोगियों को ईको जांच की भी सुविधा मिलेगी। मशीन है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक के न होने से जांच नहीं हो पा रही थी। धीरे-धीरे आने वाले समय में आईसीयू, कैथलैब, एंजियोप्लास्टि, एंजियोग्राफी की सुविधा भी मरीजों को मिलने लगेगी।
जिला अस्पताल में पहले थे हृदय रोग के डॉक्टर
देवरिया। जिला अस्पताल में तकरीबन एक साल पहले तक हृदय रोग के चिकित्सक की तैनाती थी। अस्पताल में करीब छह साल पहले डॉ. यूडी त्रिपाठी की तैनाती थी। वर्ष 2016 में उनका स्थानांतरण हो गया। इसके बाद डॉ. राकेश पांडेय की तैनाती हुई, लेकिन करीब एक साल पहले उनका भी स्थानांतरण हो गया। उसके बाद किसी की तैनाती नहीं हुई थी।
डॉ. अभिषेक अग्रवाल की हुई तैनाती, दो दिन चलेगी ओपीडी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में डीएम कार्डियोलाजी डॉ. अभिषेक अग्रवाल की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने ज्वाइन भी कर लिया है। जल्द मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। उनकी ओपीडी सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को ही होगी। बताया जाता है कि डॉ. अग्रवाल मूल रूप से देवरिया के रहने वाले हैं।
-मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग के इलाज की अब सुविधा मिलेगी। उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हृदय रोग विशेषज्ञ डीएम कार्डियोलाजी डॉ. अभिषेक अग्रवाल की तैनाती कर दी गई है। उनकी सप्ताह में दो दिन ओपीडी होगी। मरीजों को और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज