{"_id":"628e7313887e1468523224b3","slug":"car-overturns-in-pit-army-soldier-dies-deoria-news-gkp4381377138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में पलटी कार, सेना के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में पलटी कार, सेना के जवान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढे में पलटी कार, सेना के जवान की मौत
भलुअनी। क्षेत्र के कोरयां गांव के निकट बुधवार को सड़क की खुदाई कर छोड़े गए गड्ढे में कार गिर गई, जिससे परसियां निरंजन गांव निवासी व सेना के जवान संजय यादव (30) की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर संजय के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि वह चचेरे भाई उपेंद्र यादव की बरात से वापस गांव आ रहे थे।
सुबह बरात से वापस आ रहे संजय की कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अनियंत्रित होने के कारण कार कई बार पलट गई। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए।
सभी ने किसी तरह कार से बाहर निकाला। सूचना पर मदनपुर थानाध्यक्ष बीबी राजभर और भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। संजय की मौत की सूचना मिलने पर उनकी मां और पत्नी अनामिका का रो-रो कर बुरा हाल था। पुत्र मासूम अंश कुछ समझ नहीं पा रहा था। संजय यादव 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शादी 2018 में बरांव गांव में हुई थी।