{"_id":"6ad271a8c40705602f05e147","slug":"car-hits-tree-two-youths-injured-deoria-news-c-208-1-deo1032-194524-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार पेड़ से टकराई दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार पेड़ से टकराई दो युवक घायल
Sat, 17 Oct 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग पर राघोपुर नहर के पास शुक्रवार दोपहर में अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, पथरदेवा क्षेत्र के सुंदरम (25) और भीम (18) किसी काम से कार लेकर जिला मुख्यालय गए थे। दोपहर करीब तीन बजे घर लौटते समय राघोपुर नहर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद