{"_id":"68d83eadc10fb9570d03b518","slug":"cancellations-and-diversions-of-trains-have-caused-distress-for-passengers-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164252-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेनों के निरस्त व डायवर्ट होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेनों के निरस्त व डायवर्ट होने से यात्री परेशान
Sun, 28 Sep 2025 06:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। गोरखपुर जंक्शन के पास मेगा ब्लॉक लेने और गोरखपुर–बाराबंकी रेलखंड पर ट्रैक मरम्मत व विकास कार्य के चलते शनिवार को बड़ी संख्या में ट्रेनें निरस्त और डायवर्ट कर दी गईं।
इसका सीधा असर देवरिया सदर और भटनी जंक्शन पर दिखा। यहां सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रही। निरस्तीकरण और डायवर्ट की वजह से लोग प्लेटफार्म पर घंटों फंसे रहे।
जिन ट्रेनों का संचालन हुआ भी, वे घंटों की देरी से चलीं। सबसे ज्यादा परेशानी रोज़ाना ट्रेन से नौकरी, व्यापार और पढ़ाई करने वालों को झेलनी पड़ी। सुबह से ही भटनी और देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेन तक कई गाड़ियां निरस्त होने से लोग टिकट लेकर भी परेशान खड़े रहे।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर यात्री ट्रेनों की घोषणा का इंतजार करते रहे, लेकिन अधिकतर गाड़ियां कैंसिल या डाइवर्ट होने की सूचना ही आती रही। हालात यह रहे कि लोग थककर वेटिंग हॉल और प्लेटफार्म पर ही बैठ गए।
臜