फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Camps will be organized for former registration

Deoria News: फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए लगेंगे शिविर

Thu, 28 May 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Camps will be organized for former registration
सलेमपुर। ब्लॉक के देवरिया उर्फ शामपुर पंचायत भवन पर बुधवार को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव की देखरेख में किसान रजिस्ट्री अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों को बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए अब गांव-गांव में शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण आसानी से किया जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि जिन किसानों का नाम खतौनी में दर्ज है, उनकी किसान रजिस्ट्री सरलता से हो जाएगी। इसके लिए सभी गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मझौली, लार और महाल मंझरिया में शिविर लगाकर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने गांव में लगने वाले शिविर में पहुंचकर किसान रजिस्ट्री अवश्य कराएं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।
महाल मंझरिया में लगे शिविर में तहसीलदार अलका सिंह मौजूद रहीं। इस दाैरान कई किसानों का फाॅर्मर रजिस्ट्री किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed