फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   campain against illicit wine

परसियां-विशुनपुर देवार में कच्ची शराब के ठिकानों पर संयुक्त टीम ने मारा छापा

Thu, 18 Mar 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
campain against illicit wine
परसियां-विशुनपुर देवार में कच्ची शराब के ठिकानों पर संयुक्त टीम ने मारा छापा
विज्ञापन

बरहज। परसियां-विशुनपुर देवार में पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा। पैमाइश करने गई राजस्व टीम ने भी सहयोग किया। टीम ने 61 ड्रम में रखा करीब 122 क्विंटल लहन नष्ट करते हुए चार भट्ठियों को तोड़ दिया।

पंचायत चुनाव और त्योहारों को देखते हुए डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र के निर्देश पर पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह और आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने सुबह करीब नौ से तीन बजे तक परसियां-विशुनपुर देवार के अलग-अलग चार जगहों पर दबिश दी। इसमें पुलिस टीम को बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और लहन हाथ लगा। जबकि नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पैमाइश करने गई टीम ने भी सहयोग किया। दियारा क्षेत्र में दो दिन से हो रही कार्रवाई से कच्ची शराब के धंधेबाजों में हड़कंप है। सीओ दिनेश सिंह यादव ने बताया कि दो दिन में हुई कार्रवाई से पुलिस को काफी सफलता हाथ लगी है। छापा आगे भी जारी रहेगा। धंधेबाजों की शिनाख्त की जा रही है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। टीम में सुमित राय, रमाकांत भारती, महेश भारती, दीपक यादव, राहुल कुमार, विकास मौर्य, शत्रुघ्न चौहान, मनीष मिश्र, सुभाष सिंह, यशवंत सिंह, सुनील कुमार राय, स्नेहा मौर्य, गिरधारी लाल, दिग्विजय नाथ मिश्र, रामप्रताप, शमीम अंसारी, योगेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed