फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Campaign to eliminate obscenity from Bhojpuri literature and songs will be intensified

Deoria News: भोजपुरी साहित्य व गीत से अश्लीलता खत्म करने की मुहिम होगी तेज

Wed, 27 Sep 2023 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Campaign to eliminate obscenity from Bhojpuri literature and songs will be intensified
रुद्रपुर। कुछ गायक कलाकार गीत और साहित्य के माध्यम से भाषा को अश्लील बना रहे हैं। इस अश्लीलता को खत्म करने के लिए भोजपुरी जगत के लोगों को अब मुहिम तेज करने की जरुरत है। यह बात भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के संयोजक नरसिंह ने कही। वह रामजी सहाय पीजी काॅलेज में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मंच के संयोजक नरसिंह ने कहा कि भोजपुरी भाषा का गौरवशाली अतीत रहा है, लेकिन कुछ गीत और साहित्य के माध्यम से अश्लील बनाने की सजिश की जा रही है। इसे खत्म करने के लिए भोजपुरी जगत के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मंच भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में लाने के लिए संघर्ष करेगा। हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संतोष यादव ने कहा कि भोजपुरी भाषा हमारी अस्मिता है। हमारे संस्कृति की पहचान है। गोष्ठी में कैप्टन वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार पांडेय अध्यक्षता तथा डॉ. विनीता दीक्षित, नितिन पटेल,अंशुमान, क्षमा सागर, आदित्य पांडेय, डॉ. नरेंद्र शर्मा, मनीष कुमार, डॉ. शरद वर्मा, डॉ. दिव्या त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed