फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Campaign to add and remove names from voter list till February 6

Deoria News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने का अभियान 6 फरवरी तक

Sat, 17 Jan 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Campaign to add and remove names from voter list till February 6
देवरिया। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे व आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया छह जनवरी से छह फरवरी तक चलेगी। इसके अलावा विशेष अभियान तिथियों 17, 18 और 31 जनवरी व एक फरवरी को सभी बूथों पर बीएलओ व अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायण सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान वे युवा, जिनकी आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, फार्म-6 भरकर नाम दर्ज करा सकते हैं। नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, आयु, लिंग, फोटो या पते में संशोधन के लिए फार्म-8 भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरआई मतदाताओं के लिए फार्म-6ए निर्धारित है। सभी फार्म संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास उपलब्ध हैं। आवेदन ऑनलाइन या वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed