फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   campaign against illicit wine

कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

Wed, 12 Jan 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
campaign against illicit wine
कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
विज्ञापन

देवरिया/बरहज। पुलिस, जिला प्रशासन एवं अर्द्धसैनिक बल की संयुक्त टीम ने बुधवार को कच्ची शराब के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया। इसमें 100 लीटर शराब बरामद व 10 हजार लीटर लहन नष्ट की गई। क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना रामपुर कारखाना, तरकुलवा व एसओ महुआडीह, एसएसबी की टीम ने ग्राम भैसही में छोटी गंडक नदी के किनारे अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापा मारा। यहां लगभग 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। नदी के किनारे कई ड्रमों में बड़ी मात्रा में लगभग 10 हजार लीटर लहन बरामद कर मौके पर नष्ट की गई। उधर, बरहज थाना क्षेत्र में सरयू नदी पार विशुनपुर देवार में अधिकारियों के साथ पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने छापा मारा। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में टीम ने चार भट्ठियां तोड़ने के साथ 10 क्विंटल लहन नष्ट की। एसडीएम ध्रुव शुक्ल ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान इंस्पेक्टर टीजे सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर पंकज विवेक, रुद्रपुर कुलदीप सिंह, सलेमपुर मनीष सिंह, श्याम नारायण वर्मा, एसआई श्रीप्रकाश, सुमित राय, अमरनाथ सोनकर, मिथिलेश कुमार, मुन्ना खरवार, अजय यादव, रामराज, यशवंत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed