{"_id":"673ba001cf13fef6b70afb56","slug":"camp-will-be-organized-for-registration-of-construction-workers-deoria-news-c-208-1-sdn1004-140119-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिए लगेगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिए लगेगा कैंप
Tue, 19 Nov 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सहायक श्रम आयुक्त स्कन्द कुमार ने जानकारी दी है कि निर्माण श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत निर्माण श्रमिकों का पंजीयन, नवीनीकरण तथा बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
कुमार ने बताया कि इसके लिए आगामी दिनों में जिले के विभिन्न विकास खंडों में कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इन कैंपों में निर्माण श्रमिकों को पंजीयन, नवीनीकरण और अन्य योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। कैंपों का आयोजन 20-21 नवंबर को ब्लॉक देवरिया सदर और रामपुर कारखाना, 22-23 नवंबर को बरहज और गौरी बाजार, 25-26 नवंबर को भाटपाररानी और सलेमपुर, 27-28 नवंबर को रुद्रपुर और भलुअनी, 29-30 नवंबर को तरकुलवा और बैतालपुर, 2-3 दिसंबर को पथरदेवा और देसही देवरिया, 4-5 दिसंबर को बनकटा और लार, तथा 6-7 दिसंबर को भागलपुर और भटनी में आयोजित किए जाएंगे।