फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cameras of Kasturba schools are bad, questions on the safety of girl students

Deoria News: कस्तूरबा विद्यालयों के कैमरे खराब, छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल

Sun, 27 Aug 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cameras of Kasturba schools are bad, questions on the safety of girl students
देवरिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेटियों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारों की ओर से लापरवाही की जा रही है। कई विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा खराब पड़े हुए हैं। खुदा न खास्ता अगर इन विद्यालयों में कोई घटना घटित गई तो यहां का फुटेज मिलना भी संभव नहीं होगा। कई जगहों पर तो वाईफाई डिवाइस भी काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

करीब दस साल पहले यहां बीएसए रहे मनोज कुमार मिश्र ने सभी कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा, बायोमेट्रिक हाजिरी, वाईफाई डिवाइस सहित अन्य तकनीकी सुधार कराया था। इसके बाद कई बीएसए आए और चले गए, इन उपकरणों की किसी ने सुध लेने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। गरीब परिवारों से ताल्लुक रखने वाली कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों की छात्राओं की सुरक्षा इससे रामभरोसे है। कई वर्ष पहले परिसर के विभिन्न जगहों, कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई डिवाइस सहित अन्य उपकरणों अधिकतर खराब हो चुके हैं। सात अगस्त वर्तमान बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने रुद्रपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा खराब पाए जाने पर वार्डन को चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

---
जिले में संचालित हैं 13 कस्तूरबा आवासीय विद्यालय
जनपद में वर्तमान में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन हो रहा है। हर विद्यालय में 100 छात्राओं के नामांकन की व्यवस्था है, हालांकि कई जगहों पर संख्या पूरी नहीं है। यहां उन छात्राओं को चिह्नित कर नामांकन किया जाता है, जो किन्हीं कारणवश पढ़ाई छोड़ चुकी होती हैं। यहां उनकी पढ़ाई, व्यक्तित्व विकास के साथ ही आवासीय व भोजन की व्यवस्था सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जिन कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों के सीसीटीवी कैमरे व वाईफाई डिवाइस खराब हो चुकी हैं, वहां की वार्डेन को दूसरी कंपनी का कैमरा लगाने को कहा गया है। नए कैमरे वायस रिकाॅर्डर युक्त होंगे। इस पर अग्रिम कार्यवाही एवं उससे अवगत कराने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। छात्राओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed