फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Called to rise above casteism

Deoria News: जात-पात से ऊपर उठने का किया आह्वान

Sun, 04 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 04 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Called to rise above casteism
सदर ब्लॉक में हुई विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठक में शामिल कार्यकर्ता, संवाद
देवरिया। हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार को गरुड़पार में किया गया। इसमें केशव बस्ती के लोग शामिल हुए। सम्मेलन में जाति-पाति त्यागकर हिंदू समाज के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि वीरेंद्र ने कहा कि हिंदू समाज जाति-पाति से ऊपर उठकर भेदभाव मिटाकर आपसी सहयोग एवं प्रेम की भावना के साथ सकल हिंदू समाज को एकजुट होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि बारीपुर कुटी के महंत उत्तराधिकारी गोपाल दास ने कहाकि आज हिंदू समाज हम दो हमारे एक की अवधारणा के चलते छोटा होता जा रहा है, जबकि हमारे ही परिवार में कभी एक घर में चार पुत्र हुआ करते थे, जिसमें से एक को समाज की सेवा के लिए भेजा जाता था।
विज्ञापन

इसलिए हमें इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हिंदू समाज का विस्तार करना चाहिए। आलोक महादेव ने हनुमाना की झांकी व सपना पाठक ने वंदे मातरम गाया। सोमित शर्मा ने भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल ने किया। कार्यक्रम को गीता जी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों का सम्मान हरेंद्र जायसवाल ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान कर किया। इस अवसर पर डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, डॉ. एसके सिंह, अजय पाठक, अमित सिंह, संजय मिश्र, शंकर वैद्य, आनंद मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed