{"_id":"69960ba38153f0bceb0027b7","slug":"cadets-organised-beti-padhao-beti-bachao-awareness-rally-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-175251-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कैडेट्स ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कैडेट्स ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ जागरूकता रैली निकाली
Thu, 19 Feb 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामजी सहाय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेट्स ने बुधवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली । जिसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर की सफाई की। रैली को प्रो. संतोष कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से रुद्रपुर नगर के आदर्श चौराहे से होते हुए सहनकोट मंदिर तक गई। जहां पर मंदिर की साफ सफाई स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने किया। बौद्धिकी कार्यक्रम में डॉ.नरेंद्र कुमार शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण पर कहा कि हम जिस परिवेश एवं वातावरण में रहते हैं, यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि उस वातावरण परिवेश को साफ एवं स्वच्छ रखने का कार्य करें । ऐसे समय पर स्वयंसेवक और स्वयंसेवकों की भूमिका और बढ़ जाती है, वह अपने समाज आस-पास सभी को स्वच्छता के बारे में जागरूक करते हुए अपनी भूमिका का निर्वहन करता है। आत्मनिर्भरता की नींव शिविर से ही पड़ती है। इस अवसर पर खुशबू यादव, अमन पांडेय, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ.आनंद मोहन, सुधीर कुमार दीक्षित, डॉ.देवेंद्र कुमार चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन