फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cable blast of transformer, fire

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर का केबल ब्लास्ट, लगी आग

Sat, 11 Jul 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 11 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cable blast of transformer, fire
खुखुंदू। कस्बे में स्थापित 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर का केबल बृहस्पतिवार की देर रात ब्लास्ट कर गया। इसके बाद आग लग गई। इससे बैदौली फीडर के 75 गांवों की बिजली चार घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन

हालांकि, जिस वक्त केबल ब्लास्ट हुआ, उस समय बारिश शुरू हो गई थी। इससे आग जल्द नियंत्रित हो गई।
कस्बे में ट्रांसफॉर्मर पहले सड़क से कुछ दूरी पर था। जब नूनखार-खुखुंदू मार्ग का चौड़ीकरण हुआ तो ट्रांसफाॅर्मर सड़क पर आ गया। आए दिन ट्रांसफाॅर्मर से चिंगारी निकलती है। फिर भी निगम ने उसे हटवाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

रात करीब 9:30 बजे ट्रांसफाॅर्मर का केबल ब्लास्ट कर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। केबल ब्लास्ट होने के बाद करीब आधे घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। अवर अभियंता सोनू कुमार का कहना है कि फाउंडेशन तैयार कराया जा रहा है। जल्द ट्रांसफाॅर्मर वहां से हटवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed