फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cable blast 350 villages electric supply barred

Deoria News: 33 केवी मेन लाइन का केबल ब्लास्ट, 350 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 13 Apr 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
cable blast 350 villages electric supply barred
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कसया पॉवर हाउस से आने वाली मेन लाइन का केबल शुक्रवार की रात में साढ़े सात बजे अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे तरकुलवा बिजली घर के लगभग 350 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न मिलने से लगभग पांच लाख की आबादी अंधकार और उमस भरी गर्मी से बेहाल है।
तरकुलवा बिजली उपकेंद्र की मेन सप्लाई कसया पॉवर हॉउस से होती है। इससे उपकेंद्र में लगे तरकुलवा, गढ़रामपुर, पथरदेवा व कंचनपुर फीडरों से जुड़े लगभग 350 गांवों को बिजली सप्लाई दी जाती है। शुक्रवार की रात में 7:30 बजे कसया से आने वाली 33 केवी मेन लाइन का केबल जल गया। इससे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इससे समूचे इलाके की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन

तरकुलवा, पथरदेवा, कंचनपुर, गढ़रामपुर, बंजरिया, नरायनपुर, महुआपाटन, सोन्हुला रामनगर आदि कस्बों और चौराहों पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान समय से पहले ही बंद हो गए। जेई संदीप कुमार ने बताया कि 33 केवी मेन लाइन का केबल जल गया है। उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। खराबी ठीक करके आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आपूर्ति बहाल करने में रात्रि 11 बज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed