फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   caa

राजनीतिक स्वार्थ के लिए सीएए का विरोध कर रहे विपक्षी

Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
caa
नगर पालिका सभागार में सीएए को लेकर आयोजित जनजागरण अभियान के शुभारंभ अवसर पर बोले सदर सांसद रामपत - फोटो : DEORIA
नगर पालिका सभागार से जन जागरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नागरिकता संशोधन कानून पर भाजपा द्वारा जिले में जन जागरण अभियान का शुभारंभ रविवार को नगर पालिका सभागार से हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कानून के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला।
सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देश विभाजन के बाद धार्मिक आधार पर उत्पीड़ित परिवार जिन्होंने अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्ला देश में अपना सब कुछ गंवाने के बाद भारत में शरण ली थी,उनको नागरिकता प्रदान करने के लिए मोदी सरकार ने यह कानून लाई है। किसी की भी नागरिकता समाप्त करने का इसमें कोई प्रावधान नहीं है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए विरोधी दल देश को इस कानून पर गुमराह कर रहे हैं। इसी बात को बताने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता पत्रक लेकर घर घर जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही ने कहा कि यह कानून किसी भी वर्ग के नागरिक पर कोई असर नहीं डालेगा। इस कानून का संबंध देश में शरणार्थी के रूप में रहने वाले या आने वाले लोगों से है। पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल ने कहा कि यह कानून संविधान सम्मत है। भाजपा का कार्यकर्ता प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच कर इस कानून से संबंधित पत्रक देकर लोगों को जागरूक करेंगे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पांडेय और संचालन दुर्गेश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान नीरज शाही, दुर्गेश नंदिनी, कृष्णानाथ राय, रामशीष प्रसाद, उग्रसेन राव, धनुषधारी मणि, अम्बिकेश पांडेय, सत्येन्द्र मणि, विजय पटेल, मनीष सहाय,अनिल गुप्ता,भारती शर्मा,निर्मला गौतम,रेनू देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed