फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bypass should be built without demolishing houses, proper compensation for land should be given

Deoria News: बिना मकान तोड़े बने बाईपास, जमीन का मिले उचित मुआवजा

Sat, 26 Oct 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 26 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bypass should be built without demolishing houses, proper compensation for land should be given
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। देवरिया बाईपास एवं सलेमपुर नवलपुर बाईपास से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन और भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में पड़री चौराहे व बैतालपुर बरारी तिराहे पर चल रहा धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। पड़री चौराहे पर धरना की अध्यक्षता भूमि बचाओ संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य अजय सिंह ने की। धरने पर बैठे किसानों ने जमकर नारेबाजी की। भाकियू पूर्वी उप्र उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि वर्तमान समय में फोरलेन बाईपास बनाने के नाम पर किसानों की जमीनों का कम मुआवजा दिया जा रहा है। जिसको भारतीय किसान यूनियन एवं संघर्ष समिति के कार्यकर्ता पदाधिकारी कभी भी पूरा नहीं होने देंगे। भाकियू पूर्वी उप्र के सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि एनएच 727ए, एनएच 727बी में जिन-जिन गावों के किसानों का मुआवजा चार गुना होना चाहिए उन-उन गावों को भी जिला प्रशासन द्वारा अर्द्धनगरी, विशिष्ट गांव करके मुआवजा को दूना कर दिया गया है, जिससे उन किसानों का करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा हैं। जिला संयोजक सदानंद यादव ने कहा कि जिला प्रशासन एवं सरकार के लापरवाही से ही एक विशेष क्षेत्र में मकाने तोड़ने का षड्यंत्र रचा गया। जयकरन शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार सिंह, भूमि बचाओ संघर्ष समिति के प्रभारी अध्यक्ष सुग्रीव मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य राजनाथ यादव, वरिष्ठ सदस्य अजय सिंह, उमाशंकर सिंह, जैनुल अंसारी, सुधीर चौहान, हरेंद्र सिंह, राघवेन्द्र चौहान, नूर आलम खान, राजन कुमार, बृजेश यादव, सत्य प्रकाश मिश्रा, विवेक सोनी, रामाज्ञा प्रसाद, शिवाजी चौहान, रामनवमी गुप्ता, महतम प्रसाद गुप्ता, ध्रुवनारायण चौहान इत्यादि किसान उपस्थित रहे। उधर बैतालपुर बरारी मोड़ पर अजय मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में धरना जारी रहा। भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही ने कहा कि किसानों, भूस्वामियों को बर्बाद करने के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा किसानों को इकाई न मानकर प्रत्येक गाटे में 67 प्रतिशत की कटौती की जा रही है। भाकियू जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रदेव सिंह, भाकियू के वरिष्ठ नेता एस एस अंसारी, भाकियू मण्डल प्रवक्ता अरविन्द उपाध्याय, भूमि बचाओ संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण कांत त्रिपाठी, कपिल मुनि त्रिपाठी,अतुल मणि त्रिपाठी, बिपिन मणि त्रिपाठी, सुयश मणि त्रिपाठी, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, पिंटू शाही, काशी नाथ सिंह आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed