फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Businessmen dissatisfied with demarcation, saliva will be metered again

सीमांकन से असंतुष्ट व्यवसायी, लार में होगी दुबारा पैमाइश

Tue, 12 Jan 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Businessmen dissatisfied with demarcation, saliva will be metered again
सीमांकन से असंतुष्ट व्यवसायी, लार में होगी दुबारा पैमाइश
विज्ञापन

लार (देवरिया)। सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने कमिश्नर को पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र में जिला प्रशासन से सहयोग दिलाने की मांग कर जल्द अतिक्रमण हटवाने को कहा गया है। व्यवसायियों ने पूर्व में की गई पैमाइश पर असंतोष जताना शुरू कर दिया है। इस पर एसडीएम के निर्देश पर दुबारा पैमाइश कराई जाएगी। व्यवसायियों का आरोप था कि नगर पंचायत एक समान नापी नहीं करा रहा है।

लार बाजार की मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर डीएम कोर्ट ने 24 दिसंबर को फैसला सुनाया था। फैसला आने के बाद एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज के निर्देश पर सड़क के दोनों ओर राजस्वकर्मियों द्वारा 35-35 कड़ी पैमाइश कर सीमांकन किया गया। इस दौरान राजस्वकर्मियों और व्यवसायियों में तीखी नोकझोंक भी हुई थी। सीमांकन के बाद देर शाम पहुंचे एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल से व्यवसायियों ने एक सामान पैमाइश नहीं होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कुछ ही दुकानों की नापी हुई है। सभी को 35-35 कड़ी सड़क से अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। जबकि सभी दुकान मकान के सामने कहीं कम तो कहीं अधिक भूमि है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने सभी दुकानों के सामने पैमाइश कराने का निर्देश ईओ नगर पंचायत को दिया है। नगर पंचायत प्रशासन ने दुबारा पैमाइश करा सीमांकन कराने को लेकर सक्रिय हो गया है। वहीं जल्द सड़क से जल्द अतिक्रमण हटाने को लेकर कमिश्नर को नगर पंचायत ने पत्र भेजा है। इसमें जिला प्रशासन को निर्देशित कर जल्द अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई है। नगर पंचायत सूत्रों के मुताबिक दुबारा नापी के बाद ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। ईओ राजननाथ तिवारी ने बताया कि व्यवसायियों ने एसडीएम से सीमांकन में भेदभाव का आरोप लगाया था। एसडीएम के निर्देश पर दुबारा संतुष्टि के लिए नापी कराई जाएगी। कमिश्नर को पत्र लिखकर जिला प्रशासन को निर्देशित करने की मांग की गई है। ताकी जल्द ही लार को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed