फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bus truck accident 2 died 13 injured

आसपास ::: रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, 13 घायल

Fri, 21 Jun 2024 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
bus truck accident 2 died 13 injured
बरहज के बहसुआं के निकट हुए सड़क हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक और जुट
फोटो समाचार
विज्ञापन

-रुद्रपुर-बरहज मार्ग पर मदनपुर थाना क्षेत्र के बहसुआं गांव के निकट हुई दुर्घटना

-डीएम और एसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जाना घायलों का जाना हाल-रुद्रपुर से आजमगढ़ जा रही थी निगम की बस


संवाद न्यूज एजेंसी



बरहज (देवरिया)। मदनपुर थाना क्षेत्र के बहसुआं गांव के निकट रुद्रपुर-बरहज मार्ग पर बृहस्पतिवार रुद्रपुर से आजमगढ़ जा रही रोडवेज बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बस चालक समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले महेन पीएचसी और वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से तीन को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।


बृहस्पतिवार सुबह रुद्रपुर बस स्टेशन से रोडवेज बस आजमगढ़ के लिए रवाना हुई। सुबह करीब साढ़े सात बजे बहसुआं गांव के निकट कपरवार की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक बस के दाहिने हिस्से का आगे से लेकर पीछे तक का हिस्सा उखाड़ते चला गया। इस घटना में मौके पर ही गौरीबाजार के बिरवापुर निवासी बिट्टन (20) की मौत हो गई। वहीं, बस में दाहिनी तरफ बैठे आजमगढ़ के निजामाबाद के सुरेंद्र सोनकर पुत्र धंजू (35), निजामाबाद की ही रूना (32) पत्नी सुरेंद्र सोनकर, मऊ की अनुराधा (11) पुत्री शब्बू, मऊ के औरंगाबाद के शिवा (5) पुत्र शंभूशंकर, इमान (1) वर्ष पुत्र शहबाज निवासी मदनपुर, बड़हलगंज की गरिमा (15) पुत्री कैलाश पति, रुद्रपुर के चिलवा मोहान निवासी बेचन (62), रुद्रपुर के चिलवा मोहान निवासी ज्ञानमती (55) पत्नी बेचन, बाराबंकी की जोखनी (50) पत्नी दीनानाथ, दीनानाथ (60), रुद्रपुर के सराज (40) पुत्र अब्दुल मजीद, सोना देवी (30) पत्नी लालमोहन, लार टाउन निवासी आशा (38) पत्नी शेषनाथ घायल हो गए। उन्हें महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा गांव निवासी उषा सिंह (42) की भी मौत हो गई।
विज्ञापन



हादसा देखकर आसपास के गांवों के लोग दौड़ पड़े। मौके पर सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव, मदनपुर इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। उधर, सूचना पर मेडिकल कॉलेज में डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा भी पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed