{"_id":"6499d2271dbbc48427000645","slug":"bus-station-to-be-built-in-salempur-minister-of-state-deoria-news-c-7-1-220237-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर में बनेगा बस स्टेशन : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर में बनेगा बस स्टेशन : राज्यमंत्री
विज्ञापन
विजयलक्ष्मी गौतम आज करेंगी एक सौ बेड के अस्पताल का शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि सलेमपुर में प्रस्तावित बस स्टेशन अवश्य बनेगा। उन्होंने कुछ समाचार पत्रों के उस समाचार को भ्रामक बताया, जिसमें बस स्टेशन के निर्माण के टलने के समाचार प्रकाशित हुए हैं। वे 27 जून को सुबह 10 बजे 100 बेड के अस्पताल का शिलान्यास करेंगी। नगर के हरैया लाला स्थित आरएल एकेडमी में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि अस्पताल के बन जाने से स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनसाधारण को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना के तहत 100 बेड के अस्पताल का शिलान्यास किया जा रहा है, जो निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शवदाह गृह बनने के लिए आए हैं लेकिन उसके लिए जमीन उपलब्ध ना होने के कारण अतरौली को छोड़कर शेष में सफलता नहीं मिल रही है। ग्राम सभाएं यदि स्थान उपलब्ध करा दें तो सरकार की ओर से शवदाह गृह बनवा दिए जाएंगे। क्षेत्र की प्रस्तावित सड़कों में मरम्मत का कार्य हो रहा है। दो महीने के अंदर सभी प्रस्तावित सड़कें बनवा दी जाएंगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, अशोक पांडेय, अभिषेक जायसवाल, अमरेश सिंह बबलू और धनंजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।