फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bus station built from seven crore

Deoria News: सात करोड़ से बनेगा रुद्रपुर में बस स्टेशन

Sat, 08 Apr 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
bus station built from seven crore
बस स्टेशन को हाईटेक बनाने के लिए विधायक और एआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मिली सहमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर में हाईटेक बस स्टैंड बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से सहमति मिल गई है। यहां करीब सात करोड़ की लागत से वातानुकूलित बस स्टेशन और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बनाने का खाका तैयार हो रहा है। शुक्रवार को विधायक जयप्रकाश निषाद और रोडवेज के आरएएम परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।
विधायक ने कहा कि नगर का बस स्टेशन का करीब दस साल से खस्ताहाल हो गया है। यहां परिसर में पानी लगने से बरसात के चार महीने परिसर पानी से लबालब भरा रहता है। मिट्टी भरवाने के लिए परिवहन मंत्री ने चालीस लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, यह धनराशि बस स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए काफी नहीं होने से सीएम से मिलकर बस स्टैंड का कायाकल्प कराने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

सीएम ने प्रस्ताव पर परिवहन विभाग के एआरएम को हाईटेक बस स्टेशन बनाने के लिए आगणन तैयार करने का निर्देश दिया है। एआरएम ओपी ओझा ने कहा कि करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड भवन का निर्माण कराया जाएगा। परिसर में व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी बनाए जाएंगे। भवन और प्रतिष्ठान का खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के आदेश पर आगणन बनाकर फाइल शासन में एक सप्ताह के अंदर भेज दी जाएगी। रुद्रपुर से बनारस जाने के लिए बस संचालित हो रही है। लखनऊ और प्रयागराज जाने के लिए जल्द ही बसों का संचालन होगा। इस अवसर पर राजीव गुप्ता, रमाशंकर निषाद, विकास राव, दिलीप जायसवाल, रामसंतोष शुक्ला, कमलेश सिंह, महेश मणि, उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed