फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bus full of baratis overturned in Deoria, six injured

Deoria News: देवरिया में बरातियों से भरी बस पलटी, छह घायल, दो गंभीर

Tue, 14 Feb 2023 02:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला संवाद, देवरिया।
अमर उजाला संवाद, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Feb 2023 02:08 PM IST
सार

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बांकी गांव के बढ़ई टोला निवासी नंदकिशोर जायसवाल लड़के की बरात सोमवार को गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के करजहां में गई थी। द्वार पूजा, मंगलाचार, जयमाल के बाद दूल्हा पक्ष के लोग विवाह समारोह में व्यस्त हो गए। जबकि घरातियों को छोड़कर अधिकांश बराती भोजन के उपरांत वापस घर लौटने के लिए बस में सवार हो गए।

विज्ञापन
Bus full of baratis overturned in Deoria, six injured
देवरिया में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जनपद में गौरी बाजार- रुदपुर मार्ग पर मठिया माफी के समीप सोमवार को देर रात बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में छह बराती घायल हो गए। सभी घायलों को सीएससी गौरी बाजार से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को बीच सड़क से हटवा कर यातायात चालू कराया।
विज्ञापन


गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बांकी गांव के बढ़ई टोला निवासी नंदकिशोर जायसवाल लड़के की बरात सोमवार को गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के करजहां में गई थी। द्वार पूजा, मंगलाचार, जयमाल के बाद दूल्हा पक्ष के लोग विवाह समारोह में व्यस्त हो गए। जबकि घरातियों को छोड़कर अधिकांश बराती भोजन के उपरांत वापस घर लौटने के लिए बस में सवार हो गए।
विज्ञापन


इस बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। बरातियों से भरी यह बस जैसे ही रात्रि 11:30 बजे के आसपास रुद्रपुर रोड के मठिया माफी के समीप पहुंची, तेज रफ्तार बस सड़क के बीचो-बीच एक पुलिया के समीप बने गड्ढे में गिरकर अनियंत्रित हो गई। थोड़ी दूर जाने के बाद यह बीच सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में बस में सवार आकाश चौहान 17 वर्ष पुत्र नंदू चौहान निवासी हरैया, चौरी चौरा, गोरखपुर, सुभाष यादव 60 वर्ष पुत्र प्रयाग यादव निवासी बांकी थाना गौरी बाजार, इसी गांव के मुद्रिका चौरसिया 50 वर्ष , कुल्लू चौरसिया 65 वर्ष रामचंद्र चौरसिया 50 वर्ष सभी पुत्रगण रामजस चौरसिया एवं गंगू 70 वर्ष पुत्र देवनारायण निवासी  ग्राम बांकी थाना गौरी बाजार आधा दर्जन बाराती घायल हो गए।


पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसएसआई महेंद्र मोहन मिश्र एवं राहगीरों ने सभी घायलों को सीएससी गौरी बाजार में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि मठिया माफी में बस पलटने की सूचना मिली है। घायलों को उपचार हेतु भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed