फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bus fell down 40 students injured

विद्यार्थियों को लेकर पर्यटन पर निकली बस पलटी, 40 चोटिल

Tue, 06 Sep 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
bus fell down 40 students injured
सड़क के किनारे पलटी बस, संवाद - फोटो : DEORIA
विद्यार्थियों को लेकर पर्यटन पर निकली बस पलटी, 40 चोटिल
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर से लौटते समय देवरिया-सलेमपुर हाईवे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर टड़वा गांव के पास सोमवार की देर शाम शिक्षक दिवस पर पर्यटन के लिए निकले विद्यार्थियों की बस लौटते समय अचानक जानवर आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की रफ्तार धीमी होने के कारण करीब 40 छात्रों को हल्की चोटें आईं। जबकि दो विद्यार्थियों को गंभीर रूप से घायल होने के कारण जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
सिवान कस्बा के उसरी हसनपुरा मोहल्ले में स्थित एक कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों सहित करीब 57 लोग सुबह बस में सवार होकर शिक्षक दिवस के अवसर पर कुशीनगर और गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर घूमने के बाद देर शाम लौट रहे थे। वे अभी खुखुंदू थाना क्षेत्र के टड़वा गांव के पास पहुंचे थे कि कोई जानवर सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन

बस पलटने पर हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। बस के अंदर फंसे विद्यार्थी चीखने-चिल्लाने लगे। यह देखकर ग्रामीण विद्यार्थियों को बस से बाहर निकालने में जुट गए। किसी तरह उन्हें निकाला गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने गंभीर रूप से घायल मुस्कान को जिला अस्पताल पहुुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं घायल छात्र
मुस्कान, संजना, वंदना, अंजना, शालू शर्मा, प्रज्ञा कुमार, मधु, कविता, प्रीतम कुमार, रोहित कुमार, आशीष कुमार, विशाल कुमार, वासदेव, रवि, मिथिलेश, अमित सहित 40 विद्यार्थियों को चोटें आई थीं।

घायल विद्यार्थियों के लिए देवदूत बने ग्रामीण और पुलिस
खुखुंदू। बस पलटने के बाद विद्यार्थी बाहर निकलने के लिए रोते-बिलखते गुहार लगा रहे थे। वे सहमे हुए थे। इसी बीच देवदूत बनकर ग्रामीण और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस का शीशा तोड़कर काफी मशक्कत के बाद विद्यार्थियों को बारी-बारी से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उधर, पुलिस विद्यार्थियों को निजी वाहन से उन्हें घर पहुंचाने के प्रयास में जुट गई। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि बस पलटने से कुछ विद्यार्थियों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें घर भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed