{"_id":"61b3a10672a40322b32e6ac7","slug":"bus-deoria-news-gkp419440353","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिलीं रोडवेज बसें, दिनभर परेशान रहे यात्री, आज भी रह सकता है यही हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिलीं रोडवेज बसें, दिनभर परेशान रहे यात्री, आज भी रह सकता है यही हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं मिलीं रोडवेज बसें, दिनभर परेशान रहे यात्री, आज भी रह सकता है यही हाल
पीएम के कार्यक्रम के लिए गोंडा एवं बलरामपुर भेज दी गईं हैं 108 रोडवेज बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डिपो की 171 बसों में से 108 को 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए निगम के जिम्मेदारों ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर बलरामपुर व गोंडा भेज दिया है। इस कारण शुक्रवार को सुबह से शाम तक स्थानीय लोगों को बसों के लिए परेशान होना पड़ा। आज भी यही स्थिति रहने की संभावना है। ऐसे पूरे दिन यात्री बसों की राह देखते हुए परेशान हैरान रहे। इसका पूरा फायदा प्राइवेट बस वालों ने उठाया और यात्रियों को बसों में भरकर ले गए।
वाहनों के अभाव में मजबूरी में लोगों ने प्राइवेट वाहनों का सहारा लेने में ही भलाई समझी। सलेमपुर, रुद्रपुर, भटनी, लार, भागलपुर, बरहज, भाटपाररानी उपनगरों से जिला मुख्यालय आने के लिए अधिकांश लोग प्राइवेट वाहनों के भरोसे रहे। जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी, शिक्षक, छात्र, अधिवक्ता, मरीजों को लेकर जिला अस्पताल आने वाले, लग्न के समय नाते-रिश्तेदारों के यहां जाने वालों के लिए शुक्रवार का दिन परेशानियों से भरा रहा। सलेमपुर से देवरिया प्रतिदिन कोचिंग करने आने वाले छात्र राजकुमार चौधरी, आईटीआई करने वाली छात्रा राधिका चौहान, सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि वीआईपी की सुविधा के लिए सभी बसों को लगा दिया जा रहा है। आम जनता की मुश्किलों से अधिकारियों का कोई वास्ता नहीं रह गया है। पूरा दिन परेशान रहने के बाद उन्हें प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। पीडब्लूडी में कार्यरत अशोक कुमार ने बताया कि सुबह व शाम दोनो वक्त सलेमपुर तक जाने में ही उन्हें घंटों लग गए। प्रमुख मार्गों पर पूरे दिन एक भी सरकारी बस नहीं दिखाई दी। निराश होकर यात्री सूचना कक्ष से बैरंग लौटने को मजबूर हो गए।
उच्चाधिकारियों के आदेश पर देवरिया डिपो की 108 बसों को गोंडा व बलराम भेजा गया है। वहां 11 को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। लोकल रूटों पर इन्हीं बसों के सहारे संचालन व्यवस्था रहती है। ऐसे में यात्रियों को दिक्कत हुई। बसों के वापस आने पर पुन: संचालन सही हो जाएगा।
विज्ञापन
- ओम कुमार मिश्रा, एआरएम