फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bullion trader accused of misappropriating gold jewelry.

Deoria News: सराफा व्यवसायी पर सोने के आभूषण हड़पने का आरोप

Wed, 16 Sep 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader accused of misappropriating gold jewelry.
तरकुलवा। कस्बे के एक सराफा व्यवसायी पर बंधक रखे हुए 265 ग्राम सोने के आभूषण हड़पने का आरोप लगा है। सोने की वर्तमान कीमत लगभग 27 लाख रुपए बताई जा रही है। एसपी अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सराफा व्यवसायी समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव निवासी हितेश प्रताप कौशिक उर्फ नन्हे ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि कस्बा स्थित सुदर्शन मद्धेशिया की ज्वेलरी की दुकान है। उन्होंने वर्ष 2014 में उनकी दुकान पर 265 ग्राम सोने के जेवर गिरवी रखकर 2,50,000 रुपये ब्याज पर कर्ज लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने सराफा व्यवसायी को ब्याज सहित मूलधन वापस करने के बाद जब अपना बंधक रखा हुआ जेवर वापस लेने गए तो वह आनाकानी करने लगा।
काफी दिन दौड़ाने के बाद उसने आभूषण को गला कर बेच देने की बात कही। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आभूषण वापस नहीं मिलने से उनके पत्नी की मानसिक स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी शिकायत थाने में कीतो आरोपी सराफा व्यवसायी व उनके दोनों बेटों ने गाली-गुप्ता देते हुए जानमाल की धमकी दी।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी सराफा व्यवसायी सुदर्शन मद्धेशिया, सत्येंद्र मद्धेशिया व नागेंद्र मद्धेशिया पर संपति को हड़प लेने, नुकसान पहुंचाने व जानमाल की धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सराफा व्यवसायी समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed