फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bullies cut canal track by installing JCB machine, hundreds of acres of crops drowned

Deoria News: दबंगों ने जेसीबी मशीन लगाकर काट दी नहर की पटरी, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

Thu, 10 Aug 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 10 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bullies cut canal track by installing JCB machine, hundreds of acres of crops drowned
मनबढो ने जेसीबी मशीन लगाकर काट दी नहर, सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूबा।विज्ञ​​प्ति
देवरिया। दबंगों ने जेसीबी मशीन लगाकर खजुरिया रजवाहा की पटरी को शामपुर के पास काट दिया। इससे आसपास के गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। नहर विभाग के कर्मचारी नहर की पटरी को पाटने में जुटे हैं, किंतु कटान चौड़ी होने और आसपास मिट्टी की कमी से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


कुशीनगर जनपद से होकर शामपुर, चकदेइया, लक्ष्मीपुर, तरकुलवा से होकर गुजरने वाले खजुरिया रजवाहा की पटरी को कुछ लोगों ने मंगलवार भोर में जेसीबी मशीन लगाकर शामपुर के निकट काट दिया। सुबह खेत की तरफ गए किसानों ने जब अपनी फसल को पानी में डूबा देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना उन्होंने नहर विभाग को दी। मौके पर पहुंचे नहर विभाग के कर्मचारियों ने नहर के कटान स्थल पर पटरी को पाटने का प्रयास किया, लेकिन कटान चौड़ा होने और आसपास मिट्टी नहीं मिलने से उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


नहर विभाग के अवर अभियंता रमेश चौरसिया ने बताया कि कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन से नहर की पटरी को काट दिया है। कटान चौड़ी है और बगल में पिच सड़क होने के कारण आसपास मिट्टी नहीं है। इससे नहर की पटरी पाटने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि नहर की पटरी पाटने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed