फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bullet rider youth dies after being hit by water tanker

Deoria News: पानी टैंकर की चपेट में आने से बुलेट सवार युवक की मौत, पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

Fri, 17 Feb 2023 03:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज़ एजेंसी सलेमपुर।
संवाद न्यूज़ एजेंसी सलेमपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Feb 2023 03:00 PM IST
सार

विवेकानंद तिवारी बृहस्पतिवार की रात सलेमपुर से अकेले अपनी बुलेट से घर जा रहे थे। अभी वह जमुआ नंबर दो पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे, कि सामने से जा रहे पानी टैंकर का चालक अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे विवेकानंद की बुलेट अनियंत्रित होकर ट्रक में जा टकराई।

विज्ञापन
Bullet rider youth dies after being hit by water tanker
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सलेमपुर - देवरिया मुख्य मार्ग पर जमुआ नंबर दो पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार की रात एक पानी टैंकर की चपेट में आने से बुलट सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस की मदद से आसपास के लोगों ने आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी विवेकानंद तिवारी (30) वर्ष उर्फ नन्हे तिवारी पुत्र शशिकांत तिवारी बृहस्पतिवार की रात करीब 9:30 बजे सलेमपुर से अकेले अपनी बुलेट से घर जा रहे थे। राहगीरों के मुताबिक, अभी वह जमुआ नंबर दो पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे, कि सामने से जा रहे पानी टैंकर का चालक अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे विवेकानंद की बुलेट अनियंत्रित होकर ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतना तेज था कि विवेकानंद के चेहरा पूरी तरह से चतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस की मदद से आसपास के लोगों ने आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी में तैनात डॉ. राजेश कुमार में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कोतवाली पुलिस टैंकर को खिंचवा कर कोतवाली पहुंचाई। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि पानी टैंकर में बुलेट गाड़ी टकराने से एक युवक की मौत हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed