{"_id":"6a5fbb6319a79f675e02bcad","slug":"buffalo-theft-case-solved-two-accused-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1023-187374-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भैंस चोरी का पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भैंस चोरी का पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 22 Jul 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। स्थानीय पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त टाटा मैजिक और भैंस का बच्चा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी की रात थाना क्षेत्र के जेठहसी गांव निवासी गया कुशवाहा के घर से एक भैंस और दो बच्चे चोरी हो गए थे।
इस संबंध में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाराडीह पुलिया के पास से समीर और रामध्यान चौहान को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गांवों की रेकी कर बाहर बंधे पशुओं की चोरी कर बेचने की बात स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि चोरी की गई भैंस और एक पाड़ा पहले ही बेचा जा चुका था, जबकि दूसरा पाड़ा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसओ दीपक सिंह बताया दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए। संवाद