फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Budget of 39 lakhs, work stopped before completion

Deoria News: 39 लाख का बजट, पूरा होने से पहले ठप हो गया काम

Sat, 11 Apr 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Budget of 39 lakhs, work stopped before completion
बरहज। करायल उपाध्याय ग्राम पंचायत के पुरैना शुक्ल गांव में करीब तीन वर्ष पहले 39 लाख की लागत से सुंदर जलाशय का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। बाद में निर्माण ठप हो गया। परियोजना अधर में लटकी हुई है। पोखरी का निर्माण न होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत करायल उपाध्याय के पुरैना शुक्ल गांव के पूरब स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास करीब एक हेक्टेयर 900 एयर जमीन पर पोखरी निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। लोगों के अनुसार, पोखरी के चारों तरफ पक्के घाट का निर्माण, पथ-प्रकाश, बैठक व्यवस्था और सुंदर वातावरण बनाने के लिए पेड़-पौधे लगाये जाने थे। जहां मनरेगा से कार्य शुरू कराया गया। जिस पर करीब 50 से अधिक मजदूर श्रम कर रहे थे।
विज्ञापन

लोगों का यह भी कहना है कि पोखरी के पश्चिमी छोर पर कुछ हद तक पक्का निर्माण कराया गया। पानी आदि की व्यवस्था के लिए हैंडपंप भी लगाया गया। लेकिन कार्य पूर्ण होने से पहले ही ठप हो गया। जो आज भी अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed