फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   budget

बजट मिले तो बने मलिन बस्तियों की 102 सड़कें

Thu, 11 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
budget
बजट मिले तो बने मलिन बस्तियों की 102 सड़कें
विज्ञापन

65 प्रस्ताव है इस वित्तीय वर्ष के, तीन साल बीता 37 परियोजनाओं को नहीं मिली दूसरी किस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना जिले में ठप हो है। योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं में बजट का टोटा है। शासन को भेजे गए नए प्रस्ताव ठंडे बस्ते में जा रहे तो वहीं पुरानी परियोजनाएं भी धनाभाव के कारण वर्षों से अधूरी पड़ी हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से अक्तूबर 2017 में मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना शुरू की गई। इस योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्र की अल्पसंख्यक बाहुल्य बस्तियों व मलिन बस्तियों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, पेयजल, पथ प्रकाश आदि व्यवस्था की जानी है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में शासन से पहली किस्त मिलते ही जिले के सभी नगर निकायों में सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। डूडा की ओर से धनराशि की उपयोगिता के संदर्भ में शासन को प्रमाण पत्र भी भेजा गया। तीन साल गुजर गए अब तक विभाग को दूसरी किस्त नहीं मिली। धनाभाव के कारण 37 सड़कों का निर्माण अधर में लटका है।
विज्ञापन

ठंडे बस्ते में 65 सड़कों का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष में सांसद और विधायक के प्रस्ताव पर 2039.97 लाख लागत की 65 सड़कों का डीपीआर शासन को भेजी गई है। चार माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी इस मद में धनराशि नहीं मिली है। सड़कों का प्रस्ताव ठंड बस्ते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष में 65 सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अभी तक धनराशि उपलब्ध नहीं हुई है। सत्र 2017-18 में 37 सड1कों के निर्माण के लिए पहली किस्त मिली थी। दूसरी किस्त आवंटन के लिए शासन को उपयोगिता प्रमाण पत्र भेज दिया गया है।
- विनोद कुमार मिश्र, पीओ डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed