{"_id":"5e6bcaf68ebc3ea7e60d05dd","slug":"bsnl-deoria-news-gkp344574017","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की वाईमैक्स सेवा 31 से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की वाईमैक्स सेवा 31 से बंद
विज्ञापन
दूरदराज क्षेत्रों में वायरलेस सिस्टम के जरिए दी जाती थी इंटरनेट सर्विस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में बीएसएनएल की वाईमैक्स की सेवा 31 मार्च से बंद कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं की घटती संख्या के चलते निगम ने सर्विस को स्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।
वाईमैक्स से जिले के दूरदराज वाले इलाकों में वायरलेस सिस्टम से इंटरनेट की सेवा प्रदान की जाती है। 15 किलोमीटर तक इसकी अधिकतम रेंज होती है। अब भारत संचार निगम लिमिटेड ने कभी बहुत डिमांड में रही इस सेवा को बंद करने का फैसला किया गया है। शुक्रवार को महाप्रबंधक दूरसंचार जगदीश चंद्रा ने बताया कि नीतिगत कारणों से वाइमैक्स की सेवाएं 31 मार्च से स्थाई रूप से बंद कर दी जाएगी। इसके जो भी कनेक्शनधारक व उपभोक्ता हैं, वह इसे मोबाइल के थ्रीजी व फोरजी, लैंडलाइन ब्राडबैंड या एफटीटीएच में परिवर्तित करा लें। अधिक जानकारी के लिए के लिए काल सेंटर नंबर 1502 पर या नजदीकी बीएसएनएल सेवा केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।