फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brother was locked in a room and beaten, police freed him

Deoria News: सगे भाई को कमरे में बंद कर पीटा, पुलिस ने कराया मुक्त

Fri, 30 May 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Brother was locked in a room and beaten, police freed him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। धनौती गांव में हिस्से के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। पीड़ित की पत्नी का आरोप है कि पति का हाथ-पैर बांधकर पूरा परिवार मारता-पीटता रहा। बिजली के तार से गला कसने की कोशिश की गई। पुलिस ने पीड़ित को बड़े भाई के चंगुल से मुक्त कराया। धनौती गांव निवासी मनोज यादव दो भाइयों में छोटा है। वह पत्नी रानी देवी के साथ अलग रहता है। उसने आरोप लगाया है कि बड़े भाई मां को मिलाकर जमीन बेच रहे हैं और कुछ अपने नाम से करा रहे हैं। उसे हिस्सा नहीं दिया रहा है। जब भी उससे हिस्सा मांगता हूं, मारपीट करने लगता है।

बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे विवाद शुरू हो गया। विरोध करने पर नशे में होने का आरोप लगाकर बड़े भाई ने परिवार के साथ कमरे में ले जाकर बंद कर दिया।
फिर रस्सी और बिजली के तार से हाथ-पैर बांध कर सभी डंडे से पिटाई करने लगें। पत्नी रानी देवी ने बताया कि हमलावरों के भय से ग्रामीण भी बीच-बचाव करने आए। पीड़ित मनोज का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज कराया गया। बड़े भाई का कहना है कि मनोज नशे में आकर गाली दे रहा था। समझाने पर मारपीट करने लगा। कमरे में बंद कर मारने-पीटने का आरोप गलत है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर ने दी है तो जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed