{"_id":"656a130430d10deb7b0dc649","slug":"brother-in-laws-brother-raped-on-the-pretext-of-marriage-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-14055-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शादी का झांसा देकर जीजा के भाई ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शादी का झांसा देकर जीजा के भाई ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
Fri, 01 Dec 2023 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 01 Dec 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
सात साल किया शोषण, बीएसएफ में नौकरी लगने पर शादी से किया इंकार
आरोपी के परिजनों ने भी साजिश रचने और जान से मारने की धमकी दी
देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ जीजा के भाई ने शादी का झांसा देकर सात साल तक दुष्कर्म किया। बाद में बीएसएफ में हवलदार बनने के बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस षड्यंत्र में आरोपी के परिजन भी शामिल रहे। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी हवलदार समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
भटनी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती (23) ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 2015 में हुई है। जीजा का छोटा भाई लगातार गांव आता था। इसी दौरान (जब युवती की उम्र 16 साल थी) शादी का झांसा देकर जीजा के भाई ने संबंध बना लिए। युवती का आरोप है कि सात साल तक वह शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद भी शादी के लिए तैयार न होने पर परिजनों को पूरी जानकारी दी।
जनवरी 2022 को परिजन दोनों की शादी कराने पर राजी हो गए। कुछ महीनों के बाद आरोपी युवक की नौकरी बीएसएफ ने हवलदार पद पर लग गई। इसके बाद वह पीड़िता से दूरी बनाने लगा। शिकायत पर दोनों परिवारों में पंचायत हुई। यह देख आरोपी ने शादी से साफ तौर से इंकार कर दिया। हालांकि परिजन उसे मनाकर शादी कराने की बात कह पीड़िता को आश्वासन देने लगे। इसी बीच आरोपी युवक के परिजनों ने जवान के ट्रेनिंग से लौटने पर उसकी कहीं और शादी तय कर दी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलते ही युवती के पैरों से जमीन खिसक गई। वह आनन-फानन में दीदी के घर पहुंची और निर्णय बदलने की गुहार लगाई। इस पर परिजनों ने उसे धक्के मारकर घर से भगा दिया। एक सप्ताह पूर्व उसने पूरे प्रकरण की शिकायत एसपी से कर दी। एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके पांच परिजनों पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, साजिश रचने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।