फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brother beats sister for feeding hungry father, investigation begins

Deoria News: भूखे पिता को खाना खिलाने पर भाई ने बहन को पीटा, जांच शुरू

Mon, 16 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Brother beats sister for feeding hungry father, investigation begins
खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर को पांच दिनों से भूखे बुजुर्ग पिता को भोजन कराने पर सगे भाई और उसकी पत्नी ने मिलकर बड़ी बहन की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पर पिता को भी जमीन पर पटक कर मारापीटा।
विज्ञापन

दोनों का नजदीक के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया गुलाली टोला मुजहना उर्फ भटपुरवा निवासी गोरख यादव की बड़ी बेटी माया देवी मायके में ही अपने बच्चों के साथ रहती है। माया ने पिता से जमीन खरीदकर यहीं मकान भी बनवाया है। आरोप है कि भाई और उसकी पत्नी 75 वर्षीय बुजुर्ग पिता को बीते पांच दिनों से भोजन नहीं करा रहे थे। जब इसकी जानकारी माया देवी को हुई तो वह रविवार को पिता को ले जाकर भोजन कराई।
विज्ञापन

इसके बाद छोटी बहन का फोन आया तो पिता उससे बात करने लगे। इसी बीच नाराज भाई और उसकी पत्नी ने माया देवी पर हमला बोल दिया। आरोप है कि लाठी-डंडे से दोनों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की। जब वह शोर मचाने लगी तो पिता आकर बीच-बचाव करने लगे। भाई ने पिता को जमीन पर पटक दिया और फिर उनकी पिटाई कर दी। प्रभारी थानेदार लवकुश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed